Malvika Raj: कभी खुशी कभी गम की ‘पू’ बनीं बनी मां, घर आई नन्ही परी

मुंबई:  साल 2001 की सुपरहिट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में करीना कपूर के बचपन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मालविका राज अब मां बन गई हैं। मालविका और उनके पति प्रणव बग्गा ने अपने घर एक बेबी गर्ल का स्वागत किया है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशखबरी
रविवार शाम मालविका और प्रणव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर इस खुशखबरी की जानकारी दी। इस पोस्ट में गुब्बारों और गुलाबी रंग से सजे मोशन ग्राफिक्स के जरिए लिखा गया— “पिंक बो, नन्हे पैर और ढेर सारा प्यार। इस दुनिया में आपका स्वागत है, बेबी गर्ल।”
बताया गया कि बच्ची का जन्म 23 अगस्त को हुआ। कैप्शन में दोनों ने लिखा— “हमारे दिल से हमारी बाहों तक, हमारी बेटी आ चुकी है।”

सेलेब्स और फैंस की शुभकामनाएं
खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। प्रज्ञा जायसवाल ने लिखा, “बधाई हो गाइज”, वहीं शर्ली सेतिया ने भी जोड़े को शुभकामनाएं दीं। फैंस ने भी ढेरों कमेंट कर इस नए सफर के लिए मालविका और प्रणव को शुभकामनाएं दीं।

मालविका और प्रणव की लव स्टोरी
मालविका राज और फैशन बिजनेसमैन प्रणव बग्गा ने करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। साल 2023 में दोनों ने सगाई की थी और नवंबर 2023 में गोवा में शादी रचाई। अब दोनों पैरेंट्स बनकर जिंदगी का नया अध्याय शुरू कर रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Bihar: आरा में अक्षरा सिंह का जलवा, भीड़ हुई बेकाबू – पुलिस को चलानी पड़ी लाठी

Spread the love
  • Related Posts

    Dharmendra Health: धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती, झूठी खबरों पर भड़कीं हेमा मालिनी, बोलीं – अफवाहें फैलाना शर्मनाक

    मुंबई:  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह…

    Spread the love

    बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल Katrina Kaif और Vicky Kaushal बने माता-पिता, घर आई नन्हीं खुशियाँ

    मुंबई:  बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल अब माता-पिता बन गए हैं। कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है, जो बेटा है। इस खुशखबरी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *