Potka : कोवाली थाने में भूमि विवाद समाधान दिवस पर कई आवेदनों का हुआ निष्पादन

 

पोटका : कोवाली थाना परिसर में जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर भूमि विवाद समाधान दिवस के तहत शिविर लगाया गया. जिसमें विभिन्न मामलों को लेकर दर्जनों लोग आवेदन लेकर शिविर में पहुंचे.  सीओ निकिता बाला ने कहा कि शिविर में जमीन मापी के दो आवेदन आए जिसमें एक का ऑनलाइन आवेदन शिविर में ही किया गया.  साथ ही जमीन सीमांकन, वंशावली,सड़क चौड़ीकरण को लेकर आदि मामले शिविर में पहुंचे.  जहां वंशावली के मामले में ग्राम प्रधान को निर्देशित करते हुए वंशावली बनाने का निर्देश दिया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जेएनटाटा वोकेशनल कॉलेज में 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

भूमि विवाद के मामलें का निष्पादन किया गया

साथ ही साथ कोवाली के समीप सड़क चौड़ीकरण मामले में विभाग के अधिकारियों ने संबंधित मामले को लेकर निष्पादन करने की बात कही .  वहीं भूमि विवाद को लेकर कई मामले आए जिसमें दोनों पक्ष को बैठाकर समझा बूझकर निष्पादन किया गया. इसमें दोनों पक्ष के लोगों ने जमीन मापी के बाद जो हिस्से में जमीन आएगी उस पर सहमति जताई.  सीओ ने कहा कि सिविल में जो भी आवेदन आ रहे हैं इसका निष्पादन का पूरा प्रयास किया जा रहा है. जो आवेदन शिविर में समाधान नहीं हो पा रहा है उन्हें प्रखंड स्तर पर बैठकर उसका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा ताकि शिविर से लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचे.  वहीं आवेदनों का आना जारी है.  शिविर में मुख्य रूप से थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान अंचल निरीक्षक, कई मुखिया,कंप्यूटर ऑपरेटर रितेश सरदार आदि उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : Chakuliya : हरिनिया में हाथी ने एसएफसी गोदाम का शटर तोड़ा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Kolkata : दक्षिण पूर्व रेलवे 24,033 जल टैंकों की करा रहा सफाई,रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उद्देश्य 

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे के स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर रखरखाव, सफाई, मरम्मत और जल गुणवत्ता जांच का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time