Meghalaya: HIV मामलों में देश में छठे स्थान पर मेघालय, विवाह से पहले अनिवार्य होगा टेस्ट

मेघालय:  राज्य में एचआईवी/एड्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए मेघालय सरकार एक कड़ा फैसला लेने की तैयारी में है. स्वास्थ्य मंत्री अम्पारीन लिंगदोह ने शुक्रवार को बताया कि सरकार विवाह से पहले एचआईवी/एड्स जांच को अनिवार्य बनाने के लिए नए कानून पर विचार कर रही है.

मंत्री ने बताया कि एचआईवी मामलों में मेघालय देशभर में छठे स्थान पर है और पूर्वोत्तर राज्यों में यह स्थिति अधिक गंभीर होती जा रही है. उन्होंने कहा,
“अगर गोवा में एचआईवी जांच को अनिवार्य बनाया गया है, तो मेघालय में भी ऐसा कानून लाया जा सकता है. इससे समाज को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा.”

उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसॉन्ग की अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक में स्वास्थ्य, समाज कल्याण मंत्री और कई विधायकों ने भाग लिया. बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य में एचआईवी/एड्स के खिलाफ एक मजबूत नीति बनाई जाएगी.

स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए कैबिनेट नोट तैयार करने का निर्देश दिया गया है. आने वाले समय में गारो हिल्स और जयंतिया हिल्स क्षेत्रों में भी इस विषय पर जन संवाद और बैठकों का आयोजन किया जाएगा.

मंत्री ने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि ईस्ट खासी हिल्स जिले में अब तक 3,432 एचआईवी पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से केवल 1,581 मरीजों का ही इलाज फिलहाल चल रहा है.

 

इसे भी पढ़ें : Karishma Kapoor के Ex ससुराल में विवाद, सास ने लगाए गंभीर आरोप, कहा – दस्तावेजों पर ज़बरन करवाए हस्ताक्षर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

    चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

    Spread the love

    Potka : पोटका में एआईकेकेएमएस ने चलाया बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान

    पोटका : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से गुरुवार को पोटका, जादूगोड़ा में बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान चलाया गया। संगठन ने बताया…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time