बेटी की शादी का कार्ड व सामान भी जलकर हुआ खाक
गम्हरिया : गम्हरिया थाना के पीछे स्थित शंकरपुर की रहने वाली विधवा महिला आरती देवी के घर में मंगलवार की सुबह आग लग गयी. उक्त घटना में घर के अंदर रखे लाखों रुपये मूल्य के सामान जलकर राख हो गए. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. जानकारी के अनुसार तीन मार्च को आरती देवी की पुत्री संगीता महतो की शादी है. इसके लिए शादी का कार्ड छप गया था. साथ ही सामान की खरीददारी कर ली गई थी. सारा चीज घर में रखा हुआ था. सुबह करीब 10 बजे घर से अचानक धुआं निकलते हुए लोगों ने देखा. लेकिन बाहर से घर के दरवाजे में ताला लगा हुआ था. किसी तरह फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. जिसके बाद गाड़ी पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि स्थानीय लोग पने स्तर से आग बुझाने का प्रयास कर र हे थे. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद समाजसेवी उत्तम दास व बबलू प्रधान मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटा पर दुख जताया तथा पीड़ित परिवार की मदद करने की अपील की.
इसे भी पढ़ें : Gamharia : प्राथमिक विद्यालय तिरीलडीह में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
There is no ads to display, Please add some



















































