आचार्य किशोर कुमार के निधन से विधायक सरयू राय मर्माहत, बताया व्यक्तिगत क्षति

विधायक के विद्यार्थी जीवन के मित्र थे किशोर कुणाल

जमशेदपुरः बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष सह पटना हनुमान मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने गहरा शोक व्यक्त किया. रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर सरयू राय ने लिखाः पटना के श्री हनुमान मंदिर से प्रसिद्ध आचार्य किशोर कुणाल नहीं रहे. आज सुबह हृदयघात ने उन्हें हमसे छीन लिया. वे विद्यार्थी जीवन से हमारे मित्र रहे हैं. मेरे बुलाने पर वे केबुल टाऊन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में आए थे. किशोर कुणाल का निधन मेंरी व्यक्तिगत क्षति है.

इसे भी पढ़ेंः पटना हनुमान मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का निधन, शोक की लहर

श्री राय ने आगे लिखाः आचार्य किशोर कुणाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, अध्यात्म आदि क्षेत्रों में यशस्वी संस्थाओं का निर्माण किया. वह एक मिसाल बन गए थे. उन पर हमें गर्व है. ईश्वर पुण्यात्मा को सद्गति प्रदान करें। मर्माहत परिवारजनों एवं सुहृद समूह को शोक सहन करने की क्षमता दें. उनकी कृतियों को आगे बढ़ाने का आशीष दें. गौरतलब है कि श्री किशोर पटना के महावीर मन्दिर न्यास के सचिव भी थे. वह पटना के ज्ञान निकेतन नामक प्रसिद्ध विद्यालय के संस्थापक भी थे.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टिनप्लेट कंपनी में बहाली प्रक्रिया 20 जनवरी से

कर्मचारियों और आश्रितों के लिए बहाली प्रक्रिया शुरू जमशेदपुर : एनसीपी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह टिनप्लेट वीआरएस कर्मचारी मंच के संरक्षक डॉ पवन पांडेय ने सोमवार को एक बयान…

Spread the love

Jamshedpur : मकर संक्रांति और टुसू पर्व पर जमशेदपुर में नो इंट्री 14 व 15 जनवरी को

14 और 15 जनवरी को भारी वाहनों पर रोक जमशेदपुर : मकर संक्रांति और टुसू पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। डीसी, एसएसपी और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *