Jhargram: झाड़ग्राम में स्टेट पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा, 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल

झाड़ग्राम:  रविवार सुबह से पूरे राज्य में स्टेट पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन शुरू हो गया। झाड़ग्राम जिले में बनाए गए 48 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 20,200 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। विभिन्न प्रखंडों के केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकल-रहित बनाए रखने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। झाड़ग्राम के पुलिस अधीक्षक अरिजीत सिन्हा स्वयं अधिकारियों की टीम के साथ कई केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो।

परीक्षार्थियों को खाली हाथ ही केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है। प्रवेश द्वार पर कड़ी जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर भेजा जा रहा है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी नियमों का कड़ाई से पालन होगा, जिससे परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : गोपीबल्लभपुर अस्पताल के सामने हुई फायरिंग का 9 घंटे के भीतर खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद 

झाड़ग्राम : गोपीबल्लभपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सामने दिनदहाड़े हुई फायरिंग के घटना का झाड़ग्राम जिला पुलिस ने महज 9 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई…

Spread the love

Kharagpur : रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (सुरक्षा) हितेंद्र मल्होत्रा ने सांतरागाछी से खड़गपुर तक किया विस्तृत विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण 

खड़गपुर : रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (सुरक्षा) हितेंद्र मल्होत्रा ने आज दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत सांतरागाछी से खड़गपुर तक विस्तृत विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। यह निरीक्षण रेलवे में चल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time