Muri : सिल्ली अंचल कार्यालय का अमीन 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मुरी : भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन विनोद लोहरा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अमीन एक जमीन की मापी कराने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहा था। एसीबी के अनुसार, आरोपी अमीन ने जमीन की मापी कराने के लिए पीड़ित से कुल 2 लाख रुपये नकद और 4 डिसमिल जमीन देने की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले की जांच की और रिश्वत की मांग की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की योजना बनाई। इसी क्रम में एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर विनोद लोहरा को 50 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।एसीबी की इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय में भी हड़कंप मच गया। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।ज्ञात हो कि इससे पहले भी रिश्वत लेते एक अमीन गणेश महतो गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़ें : Muri : झारखंड बंद की पूर्व संध्या पर सिल्ली में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने निकाला मशाल जुलूस


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो में गैंगवार को समय रहते पुलिस ने किया विफल, राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश नाकाम, हथियार बरामद

प्रतिद्वंदियों की हत्या की योजना बना रहा था प्रवीर सिंह उर्फ छोटू का गिरोह, पुलिस ने दो सदस्यों को हिरासत में लेकर की पूछताछ जमशेदपुर : मानगो के गुरुद्वारा रोड…

Spread the love

Muri : हरियाणा की कंपनी से धोखाधड़ी के मामले में फरार लगाम निवासी उमेश महतो धनबाद से गिरफ्तार

स्क्रैप लोहा और कोयला सप्लाई के नाम पर लाखों रुपये के लेनदेन में धोखाधड़ी का आरोप मुरी : लगाम निवासी उमेश महतो को धोखाधड़ी के एक मामले में धनबाद से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *