Mahakumbh : जूना अखाड़ा में 100 से अधिक महिलाओं को दी गई नागा की दीक्षा

महाकुंभ : सनातन धर्म की रक्षा के लिए नारी शक्ति भी किसी तरह से पीछे नहीं है.  100 से अधिक महिलाओं को जूना अखाड़ा में नागा की दीक्षा दी गई जिसमें तीन विदेशी महिलाएं भी शामिल हैं. जूना अखाड़ा की महिला संत दिव्या गिरि ने बताया कि रविवार को उनके अखाड़े में 100 से अधिक महिलाओं को नागा संन्यासिन के तौर पर दीक्षा दी गई. इस दीक्षा के लिए पंजीकरण जारी है और प्रथम चरण में 102 महिलाओं को नागा दीक्षा दी गई. 12 वर्षों की सेवा और उनके गुरु के प्रति के समर्पण को देखने के बाद इन महिलाओं को अवधूतनी बनाया गया. अवधूतनी का समूह गंगा के तट पर पहुंचा जहां उनका मुंडन कराया गया.

इसे भी पढ़ें :Deoghar : तय सीमा में भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनती है तो उसमें नोटबंदी की भूमिका अहम : डॉ. शर्मा

तीन विदेशी महिलाओं को दीक्षा दी गई

गंगा स्नान के बाद उन्हें कमंडल, गंगा जल और दंड दिया गया. अंतिम दीक्षा आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि द्वारा दी जाएगी. महाकुंभ में विदेशी महिलाओं ने भी नागा संन्यासी दीक्षा में हिस्सा लिया और अब वे जूना अखाड़ा की सदस्य हैं. तीन विदेशी महिलाओं को नागा संन्यासिन के तौर पर दीक्षा दी गई. इनमें इटली से बांकिया मरियम को शिवानी भारती, फ्रांस की वेक्वेन मैरी को कामाख्या गिरि और नेपाल की मोक्षिता रानी को मोक्षिता गिरी नाम दिया गया.

इसे भी पढ़ें : Chakradharpur : फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में डॉ. विजय सिंह गागराई हुए शामिल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : नरवापहाड़ में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तैयारी में जुटे आयोजक

जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को रोड नंबर 26 में प्रकृति-जंगल थीम पर बनेगा पंडाल, दिखेगी झारखंड की संस्कृति की झलक

जमशेदपुर : टेल्को स्थित नॉर्थ एरिया दुर्गा पूजा कमेटी, रोड नंबर 26, टेल्को के पंडाल निर्माण के लिए मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। पुरोहित की उपस्थिति में वैदिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time