Deoghar : तय सीमा में भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनती है तो उसमें नोटबंदी की भूमिका अहम : डॉ. शर्मा

 ‘राजेश झा की पुस्तक नोटबदली से नोटबंदी’ भारत के आर्थिक महाशक्ति बनने की संकल्प यात्रा पर चर्चा.

देवघर : महर्षि बमबम बाबा ब्रह्मचारी पथ के हंसकूप समाजबाड़ी में राजेश झा का लिखित पुस्तक नोटबदली से नोटबंदी,  भारत के आर्थिक महाशक्ति बनने की संकल्प यात्रा एवं उपलब्धियां पर चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य और इंडियन इकोनॉमिक्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉ. नागेश्वर शर्मा ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत अभी विश्व की पांचवीं अर्थ व्यवस्था है और हम तीसरी अर्थव्यवस्था होने के रास्ते पर हैं। 2016 में हुए नोटबंदी कोई पहली घटना नहीं थी। पांच-छह बार पहले भी देश में विमुद्रीकरण हो चुका था। अगर विमुद्रीकरण का संबंध आर्थिक विकास से घना होता तो निश्चित रूप से भारत विकास के रास्ते पर बहुत आगे निकल चुका होता।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शीतला माता मंदिर में रुद्र चंडी महायज्ञ 30 जनवरी से, पधारेंगे बनारस के पुरोहित

लेखक ने कठिन प्रयास किया है जो सराहनीय – डॉ. शर्मा

उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से 2016 में नोटों का विमुद्रीकरण किया गया और उसका जो उद्देश्य था, अगर उस उद्देश्य को हम 50 प्रतिशत भी हासिल कर चुके हैं तो निश्चित रूप से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और गतिमान अर्थव्यवस्था है, इस बात से इनकार नहीं कर सकते हैं। पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था हम है और तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था अगर हम तय सीमा में होते हैं तो निश्चित रूप से उसमें नोट बदली और नोट बंदी की भूमिका होगी। पुस्तक के लेखक राजेश झा ने कठिन प्रयास किया है, जो सराहनीय है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: श्री श्याम बाबा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन, भक्तों की भारी भीड़ ने किए बाबा श्याम के दर्शन

मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया

भले ही यह पुस्तक यह कहने में स्पष्ट नहीं है कि लिखने का उद्देश्य क्या है और जिस उद्देश्य से पुस्तक लिखी गई, उसकी पूर्ति हुई या नहीं। इन बातों के साथ-साथ अपने प्रिय छात्र को धन्यवाद देना चाहूंगा। आने वाले दिनों में इस तरह के कार्य आगे करते रहे तो एक सिद्धत लेखक बन सकते हैं, यह मेरी शुभकामना है। कार्यक्रम में देवघर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अखिलेश तिवारी, पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर, वरीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े, डॉ. एनसी गांधी, शिक्षक नेता गौरी शंकर शर्मा, लेखक राजेश झा आदि मौजूद थे। इससे पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अतिथियों ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मानगो थाना क्षेत्र में हत्या की वारदात, पूर्व कांग्रेस नेता के भाई की गोली मारकर हत्या

Spread the love

Related Posts

Gua : ठेका श्रमिकों के वेतन व श्रेणी को लेकर विवाद, प्रबंधन ने जांच के लिए मांगा समय

गुवा : गुवा खदान क्षेत्र में ठेका श्रमिकों के वेतन भुगतान और श्रेणी निर्धारण को लेकर यूनियन और प्रबंधन के बीच विवाद सामने आया है। जिनको लेकर 21 अप्रैल मंगलवार…

Spread the love

Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time