चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत जामुआ पंचायत के खेजुरिया के ग्रामीणों द्वारा ग्राम सभा के माध्यम से नव कुमार दिगार को सर्वसम्मति से नया ग्राम प्रधान चयन किया गया। इसको लेकर सोमवार को खेजुरिया हरि मंदिर के पास चौपाल में रंजीत नायक की अध्यक्षता ग्राम सभा आयोजित हुई। यहां के ग्राम प्रधान निखिल दिगार का विगत दिनों निधन हो गया गया था। उनके निधन के बाद रिक्त ग्राम प्रधान पद पर नया ग्राम प्रधान चयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
ग्रामीणों ने चयनित ग्राम प्रधान को अंगवस्त्र देकर किया स्वागत
तत्पश्चात ग्रामीणों ने अपनी परम्परा से प्रचलित रीति रिवाज के अनुसार दिवंगत ग्राम प्रधान निखिल दिगार के एक मात्र उत्तराधिकारी पुत्र नव कुमार दिगार को सर्वसम्मति से नया ग्राम प्रधान चुन लिया। चयन के बाद उपस्थित ग्रामीणों के साथ नव चयनित ग्राम प्रधान ने हमारी परंपरा – हमारी विरासत के तहत शपथ ग्रहण किया। ग्रामीणों ने चयनित ग्राम प्रधान को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। मौके पर पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष अरुण बारिक, पूर्वी सिंहभूम मांझी परगना के अध्यक्ष फागुन नाथ हांसदा समेत अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : Bollywood: चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद अनुष्का ने विराट कोहली को गले लगाया, फैंस बरसा रहे प्यार
There is no ads to display, Please add some



















































