Deoghar : झारखंड कांग्रेस में भाजपा की “बी टीम” सक्रिय, ऐसे लोगों पर होगी कार्रवाई : के राजू

 

देवघर : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सह एआईसीसी के सदस्य के राजू ने कहा है कि झारखंड कांग्रेस में भाजपा के स्लीपर सेल काम कर रहे हैं, जो पार्टी को कमजोर करने में लगे हैं। उन्होंने माना की कांग्रेस में भाजपा के लोगों की बी भी टीम है। देवघर में आयोजित कांग्रेस की संगठन सृजन परिचर्चा में इसकी कई शिकायतें भी मिली है। इन शिकायतों की जांच की जाएगी और ऐसे लोगों पर जरूर एक्शन लेंगे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा को मदद कर रहे हैं। प्रदेश प्रभारी सोमवार को स्थानीय वैद्यनाथ विहार होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहने वाले भाजपा के स्लीपर सेल पर एक्शन से पार्टी में यह मैसेज जाएगा कि काम करने वाले और कांग्रेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व विचारधारा के साथ चलने वालों को ही स्थान मिलेगा।

 

 

कांग्रेस का संगठन सृजन परिचर्चा : तीन जिलों के 94 मंडल-प्रखंड अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष से किया संवाद

 

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने देवघर, दुमका, जामताड़ा जिले के 94 मंडल-प्रखंड अध्यक्ष और तीन जिलाध्यक्ष से सीधा संवाद किया। कांग्रेस ने इस बैठक को संगठन सृजन परिचर्चा का नाम दिया है। यह पहला मौका है, जब कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी की ओर से ग्रासरूट के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर संगठन को मजबूत करने की दिशा में पहल की जा रही है। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सांसद फुरकान अंसारी, वरिष्ठ नेता मणि शंकर, जिला बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय समेत कई नेता मौजूद में है। संगठन सृजन परिचर्चा में प्रभारी पार्टी को मजबूत करने की दिशा में एक-एक कार्यकर्ता और नेता की बात सुनी गई। इससे पहले गोड्डा में में भी प्रदेश प्रभारी ने साहिबगंज, दुमका और पाकुड़ के प्रखंड व मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : Agniveer Recruitment 2025: भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का है सपना? आज ही करें आवेदन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र से 510 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 510 पुड़िया अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड में करमा पूजा की धूम, महाविद्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति भाव से झूमे श्रद्धालु

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं बहरागोड़ा महाविद्यालय में मंगलवार को करमा पूजा का त्यौहार पारंपरिक रीति-रिवाज, धूमधाम और अगाध भक्ति भाव के साथ मनाया गया। महाविद्यालय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time