Jamshedpur : मिठाई कारोबारी के घर में चोरों ने लगाई सेंध, लाखों का सामान गायब

जमशेदपुर : जमशेदपुर में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस एक मामले की जांच में जुटती है, तब तक चोर दूसरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। ताजा मामला परसुडीह थाना क्षेत्र के शीतला चौक स्थित गौरी भवन के पास का है, जहां मिठाई कारोबारी नानी गोपाल घोष के घर में बीती रात चोरों ने सेंध लगा दी। चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए।

 

परसुडीह थाना पुलिस को दी गई सूचना

 

जानकारी के अनुसार, गोपाल घोष का बेटा इन दिनों नेपाल घूमने गया हुआ है, जबकि घटना के समय उनके पिता दूसरे घर में सो रहे थे। सुबह जब वे अपने घर पहुंचे, तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। शक होने पर जब उन्होंने घर की तलाशी ली, तो पता चला कि लाखों रुपये के जेवरात गायब हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत परसुडीह थाना पुलिस को सूचना दी।

 

पुलिस जांच में जुटी

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से सुराग तलाशने का प्रयास किया। हालांकि, अब तक चोरी गए सामान की सही कीमत का आकलन नहीं हो सका है। पीड़ित का कहना है कि उनके बेटे के लौटने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कितने की चोरी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : Chakulia : ग्राम सभा में सर्वसम्मति से खेजुरिया के ग्राम प्रधान चुने गए नव कुमार दिगार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : करम डाली विसर्जन के साथ जादूगोड़ा में करमा महोत्सव का समापन, ढोल-नगाड़ों पर थिरके लोग

जादूगोड़ा : इंचड़ा गांव में उरांव समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय करमा महोत्सव बुधवार को करम डाली विसर्जन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के महिला-पुरुष…

Spread the love

Jamshedpur :  26-27 सितंबर को होगा ब्रह्मा कुमारीज का दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर

जमशेदपुर : ब्रह्मा कुमारीज, जमशेदपुर की ओर से 26 और 27 सितंबर को सक्रिय सदस्यों के लिए दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। “ऊंची उड़ान–टुवर्ड्स परफेक्शन” विषय पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time