Jamshedpur: हथकरघा की साड़ियों में सजी NIT Family Club की महिलाओं ने दिखाया भारतीय संस्कृति का रंग

जमशेदपुर:  एनआईटी जमशेदपुर फैमिली क्लब ने गुरुवार को चेयरपर्सन इंद्राणी सूत्रधार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस को खास अंदाज में मनाया। इस अवसर पर क्लब की सभी महिला सदस्यों ने भारत के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक हैंडलूम साड़ियों को पहनकर भारतीय वस्त्र परंपरा को सलाम किया।

इस रंगारंग आयोजन में तांत और जामदानी (पश्चिम बंगाल), कोसा (छत्तीसगढ़), भागलपुरी (बिहार), संबलपुरी (ओडिशा), बनारसी (उत्तर प्रदेश), कांजीवरम (तमिलनाडु), माहेश्वरी (मध्य प्रदेश), लिनन जैसी प्रसिद्ध हैंडलूम साड़ियाँ पहनी गईं। इस आयोजन के माध्यम से महिला सदस्यों ने न केवल भारतीय हथकरघा उद्योग की विविधता को दर्शाया, बल्कि इससे जुड़े बुनकरों के प्रति सम्मान भी प्रकट किया।

क्लब की सचिव प्रियंका कुमार, गीता कुमारी और डॉ. पद्मजा त्रिपाठी सहित सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। इस पहल ने एकता, परंपरा और सांस्कृतिक गौरव को साथ जोड़ने का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

 

इसे भी पढ़ें : NIT Jamshedpur में सुनील अलघ का स्वागत, छात्रों को बेहतर प्लेसमेंट दिलाने पर फोकस


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : नरवापहाड़ में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तैयारी में जुटे आयोजक

जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर…

Spread the love

Jamshedpur : सैरात बाजार के दुकानदारों ने प्रसाशन को दी चेतावनी, भाड़ा वृद्धि वापस नहीं तो, सडक पर उतरकर करेंगे आंदोलन

जमशेदपुर : जिला प्रसाशन द्वारा जमशेदपुर के 10 सैरात बाजार के भाड़ा मे वृद्धि किये जाने के विरोध मे दुकानदारों द्वारा चरणबद्ध तरीके से किये जा रहे आंदोलन के तहत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time