Valley View School में नर्सरी एडमिशन शुरू — इस दिन से मिलेगा फॉर्म

जमशेदपुर:  यदि आप अपने नौनिहाल के एडमिशन का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपके इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। टेल्को क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय वैली व्यू स्कूल में नर्सरी वर्ग के लिए नामांकन प्रक्रिया 10 अक्तूबर से शुरू होने जा रही है।

जानकारों के अनुसार, टेल्को क्षेत्र में कई शिक्षण संस्थान हैं, लेकिन शांत और शैक्षणिक वातावरण के कारण वैली व्यू स्कूल हमेशा से अभिभावकों की पहली पसंद रहा है। यहां पढ़ चुके सैकड़ों विद्यार्थी आज देश-विदेश में नाम कमा रहे हैं, जिससे स्कूल की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है।

 

ऑनलाइन फॉर्म 10 अक्तूबर से 9 नवंबर तक उपलब्ध

विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल डॉ. जे. के. पांडेय ने बताया कि नर्सरी वर्ग के लिए एडमिशन फॉर्म 10 अक्तूबर से 9 नवंबर 2025 तक विद्यालय की वेबसाइट valleyviewschooljsr.com से प्राप्त किया जा सकेगा। फॉर्म शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि नर्सरी में प्रवेश के लिए बच्चे की जन्मतिथि 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 के बीच होनी चाहिए।

डॉ. पांडेय ने अभिभावकों से अपील की कि फॉर्म भरने से पहले अपने बच्चे की जन्मतिथि और उम्र की जांच अवश्य कर लें, ताकि आगे किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ऑफलाइन फॉर्म 11 नवंबर को मिलेंगे

उन्होंने आगे बताया कि यदि कोई अभिभावक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाते हैं, तो वे निराश न हों। विद्यालय प्रबंधन 11 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ऑफलाइन फॉर्म उपलब्ध कराएगा। इच्छुक अभिभावक निर्धारित समय पर विद्यालय कार्यालय पहुंचकर फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।

 

अंत में डॉ. पांडेय ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए विद्यालय कार्यालय से सीधे संपर्क करें।

 

 

 

 

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य : अमरप्रीत सिंह काले

    भव्य तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के कार्यालय से सैकड़ों युवाओं ने पूरे जोश के साथ लिया हिस्सा जमशेदपुर :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज़ादी…

    Spread the love

    Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क ने 34 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद दो वरिष्ठ कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी

    जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में एक विदाई समारोह का आयोजन कर आर. श्रीनिवासन और लिम्सा हरपाल के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। दोनों ने जूलॉजिकल पार्क…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time