Ranchi: अमेरिकी कृषि उत्पाद समझौते के विरोध में 13 अगस्त को देशभर में किसान प्रदर्शन करेंगे

मुरी:  संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक रविवार को बिमल दास की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत झारखंड आंदोलन के नायक और राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देकर हुई।

शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि
बैठक में बताया गया कि 27 नवंबर 1993 को महाजनी प्रथा के खिलाफ संघर्ष में उनके पिता सोबरन सोरेन की हत्या के बाद 4 फरवरी 1972 को शिबू सोरेन झामुमो के महासचिव बने। 1975 में आपातकाल के दौरान जेल में रहे। 7 अगस्त 1995 को वे झारखंड क्षेत्र स्वायत परिषद के अध्यक्ष बने। 23 मई 2004 को केन्द्रीय कोयला मंत्री बने और 3 मार्च 2005 को 10 दिनों के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। बाद में दो बार 5-5 महीने तक मुख्यमंत्री रहे। करीब तीन दशक तक झामुमो के अध्यक्ष रहे और झारखंड निर्माण में उनका योगदान सर्वोपरि रहा। महाजनों के खिलाफ संघर्ष में उन्होंने वर्षों तक भूमिगत रहकर आंदोलन किया।

13 अगस्त को देशव्यापी आंदोलन
बैठक में तय किया गया कि 13 अगस्त को “बहुराष्ट्रीय कंपनी भारत छोड़ो – कारपोरेट खेती छोड़ो” दिवस मनाया जाएगा। इस दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशव्यापी पुतला दहन किया जाएगा।
विरोध का मुख्य मुद्दा अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए भारतीय बाजार खोलने के समझौते को बताया गया, जिसे किसान संगठनों ने देश के किसानों के लिए घातक बताया है। यह विरोध झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों, प्रखंडों और गांवों में होगा।

बैठक में झारखंड राज्य किसान सभा के अध्यक्ष सुफल महतो, महासचिव सुरजीत सिन्हा, संयुक्त सचिव असिम सरकार, स्वपन महतो, मदुवा कच्छप, अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव पुष्कर महंतों, केडी सिंह, किसान महासभा के अध्यक्ष बी.एन. सिंह, अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर संगठन के अध्यक्ष बिमल दास, प्रबोध महतो, रामलाल महतो, विरेन्द्र भगत, राजेश कुमार सिंह और जगन्नाथ रजवाड़ मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar : बैद्यनाथ मंदिर में स्थानीय लोगों के लिए पूजा करने का समय निर्धारित हो : निशिकांत

 

Spread the love

Related Posts

Muri : व्यावसायिक प्रशिक्षकों का 13 माह का मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर जेएलकेम ने निकाली पदयात्रा  

मुरी : झारखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों का 13 माह से मानदेय भुगतान लंबित है। इसके विरोध में बुधवार को जेएलकेएम केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष एवं आंदोलनकारी नेता…

Spread the love

Muri : अंशकालिक शिक्षकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल का जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो ने दिया समर्थन

सकारात्मक परिणाम तक आंदोलन जारी रहेगा: प्रो० शशोधर महतो मुरी : झारखंड के कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित आवासीय विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आज छठे दिन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time