जमशेदपुर : अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के 1 वर्ष होने के उपलक्ष्य में शनिवार को बारीगोड़ा बाजार समिति की ओर से हनुमान मंदिर में दीप जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया गया. बाजार समिति के अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने भगवान श्री राम से सभी दुकानदारों के लिए सुख, समृद्धि एवं वैभव का आशीर्वाद मांगा गया. मौके पर गूगल सिंह नीरज सिंह, विनय सिंह, सुरेंद्र कुमार, सुबोध, अमरेश सिंह, गिरी आलोक कुमार आदि उपस्थित रहे.
There is no ads to display, Please add some



















































