Manoharpur : चुनौतियों का सामना करने वाले ही सफल होते हैं : जगत माझी

संत जोसेफ मध्य सह दिव्य ज्योति उच्च विद्यालय का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

मनोहरपुर : आनंदपुर प्रखण्ड के चारबंदिया स्थित संत जोसेफ मध्य विद्यालय सह दिव्य ज्योति उच्च विद्यालय का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को भव्य रूप से आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी उपस्थित रहे. इसके अलावा अन्य अतिथियों में विद्यालय के सचिव फादर हलन बोदरा, प्राचार्य फादर जेम्स सुरीन, फादर मारिया चार्ल्स, फादर जीनव जोनिस उपस्थित थे. विधायक जगत माझी ने विद्यालय का झंडोत्तोलन एवं मशाल जलाकर खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया.

बच्चों से हाथ मिलाकर उन्हें प्रोत्साहित करते विधायक

मौके पर विधायक जगत माझी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा सफलता हर किसी के जीवन का लक्ष्य है. जीवन चुनौतियों और अवसरों से भरा है. लेकिन सफलता उन्हीं के हिस्से में आती है जो अवसर को प्राप्त करने और चुनौतियों का सामना करने के लिए संघर्ष करते हैं. उन्होंने कई उदाहरण देते कहा कि कड़ी मेहनत और समर्पण से उन्होंने सफलता पाई है, जो सफलता की यात्रा का एकमात्र मंत्र है. उन्होंने कहा खेल से जीवन में प्रतिस्पर्धा की भावना जागती है. खेल हमें अनुशासन भी सिखाता है.

इसे भी पढ़ें : Chakulia : हाथी ने गौशाला में उपद्रव मचाया, गेट को तोड़ा, बंधा गोभी की फसल की बर्बाद

विद्यालय में साइकिल स्टैंड का होगा निर्माण

विद्यालय प्रबंधन की मांग पर विधायक ने परिसर में एक साइकिल स्टैंड निर्माण कराने की घोषणा की. इस मौके पर जगत माझी ने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया. अभिभावकों के साथ विधायक बम ब्लास्ट प्रतियोगिता में भाग भी लिए. खेल दिवस का संचालन राकेश टोपनो, संध्या माधुरी पुरती एवं समीर बुढ़ ने किया. हरा दल सर्वाधिक अंक के साथ ओवर ऑल चैंपियन बना. जबकि नीला दल दूसरे स्थान पर रहा. मौके पर जेम्स सुरीन,फादर एलेक्स दोडराय, संगीता मड़की, रजनी सुरीन,बलमदीना तिर्की, अमर केरकेट्टा, कृति टोपनो, सुनील कुमार, सुजीत प्रधान, ललित बुढ, लिशाबेला लुगुन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :Chaibasa: अफीम की अवैध खेती की रोकथाम के लिए जागरूकता बैठक संपन्न

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में रामनवमी की धूम: परंपरा, पराक्रम और आस्था का दिखा अनूठा संगम

बहरागोड़ा : मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव पर बहरागोड़ा की सड़कें केसरिया रंग में रंग गईं। राम मंदिर मैदान और स्थानीय कमेटियों द्वारा आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने न…

Spread the love

Gua : विस्थापितों के घर पर चला SAIL का बुलडोजर, विरोध के बाद प्रशासन झुका, विस्थापितों को मिला दो दिन का समय

गुवा : गुवा बाजार स्थित डिपासाई और जाटा हाटिंग क्षेत्र में शनिवार को सेल प्रबंधन द्वारा अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time