Bahragora: काम के दौरान कुएं में गिरे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पारुलिया पंचायत स्थित पाथरघाटा गांव के दो मजदूरों की गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई. मृतकों की पहचान कार्तिक मुंडा और वृंदावन मुंडा के रूप में हुई है, जो लंबे समय से राजमिस्त्री के साथ मजदूरी का कार्य कर रहे थे.

बिजली तार उठाने के दौरान कुएं में गिरे
जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूर झारखंड-बंगाल सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के भमाल गांव में एक निजी घर के परिसर में स्थित कुएं पर बिजली का तार उठाने के लिए उतरे थे. कार्य के दौरान एक मजदूर अचानक कुएं में गिर गया. साथी को बचाने के प्रयास में दूसरा मजदूर भी उसी कुएं में उतर गया, लेकिन वह भी बाहर नहीं निकल सका.

नहीं बची दोनों की जान
घटना की सूचना मिलते ही पश्चिम बंगाल पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. काफी प्रयासों के बाद दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला गया. इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

इस घटना ने फिर एक बार मजदूरों की कार्यस्थल पर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बिना किसी सुरक्षा उपायों के खतरनाक कार्यों में मजदूरों को उतारना उनकी जान के साथ सीधा खिलवाड़ है. स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है.

 

इसे भी पढ़ें :

Humaira Asghar Death: 8 महीने से सड़ रही थी पाकिस्तानी अदाकारा की लाश – लग चुके थे कीड़े, पिता और भाई ने शव लेने से किया इनकार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी जगन्नाथपुर की वार्षिक आम सभा आयोजित, विधायक का किया सम्मान

चाईबासा : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी (JSLPS) जगन्नाथपुर द्वारा आयोजित वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सह पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस जिला…

Spread the love

Jamshedpur : आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी ने डायमंड जुबली पर अरिजीत सरकार को प्रदान किया मानव सेवा सम्मान

30 वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय, रक्तदान से लेकर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने तक निभा रहे जिम्मेदारी जमशेदपुर : आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी के 60वें वर्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time