‘PAN PAN PAN’ से मचा कंट्रोल रूम में हड़कंप, इंडिगो फ्लाइट की कराई गई आपात लैंडिंग

नई दिल्ली: सोमवार रात दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6E 6271 को उड़ान के दौरान इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण आपात स्थिति में मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया। इस एयरबस A320 नियो विमान में कुल 191 यात्री सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं।

जब पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का आभास हुआ, तो उन्होंने ‘PAN PAN PAN’ संदेश कंट्रोल टावर को भेजा। यह संदेश रात 9:25 बजे दिया गया और मात्र 27 मिनट में यानी 9:52 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

क्या होता है ‘PAN PAN PAN’?
‘PAN’ शब्द फ्रेंच भाषा के ‘Panne’ से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है—खराबी या दोष। यह संदेश ‘MAYDAY’ की तुलना में कम गंभीर लेकिन आवश्यक तकनीकी ध्यान देने की स्थिति को दर्शाता है। ऐसे हालात में विमान को किसी बड़े खतरे की आशंका नहीं होती, पर तत्काल सहायता की जरूरत होती है।

एक इंजन से भी सुरक्षित लैंडिंग
यह फ्लाइट एयरबस A320 नियो थी, जो दो इंजनों से युक्त होती है। ऐसे विमानों को यदि एक इंजन में खराबी आ जाए, तो भी दूसरा इंजन पर्याप्त होता है सुरक्षित लैंडिंग के लिए। पायलट ने सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए फ्लाइट को मुंबई की ओर डायवर्ट किया।

इंडिगो का आधिकारिक बयान
इंडिगो एयरलाइन ने एक बयान जारी करते हुए कहा—
“16 जुलाई को दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट 6E 6271 में टेकऑफ के बाद तकनीकी खराबी पाई गई। सुरक्षा प्रक्रिया के तहत विमान को मुंबई डायवर्ट कर सुरक्षित लैंड कराया गया। फ्लाइट को फिर से रवाना करने से पहले विस्तृत तकनीकी जांच की जाएगी।”

एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ। एयरलाइन ने जल्द ही फ्लाइट संचालन सामान्य होने का आश्वासन दिया है।

 

इसे भी पढ़ें :

RCB Victory Parade Stampede: RCB की जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ मामले में सरकार ने टीम को बताया जिम्मेदार, लपेटे में आए कोहली

Spread the love
  • Related Posts

    Republic day : संविधान की गरिमा बनाए रखने, लोकतंत्र को सशक्त बनाने और भारत को प्रगति के शिखर पर पहुंचाने के संकल्प का दिन : सुधीर कुमार पप्पू

    जमशेदपुर : आज का दिन भारत के इतिहास में अत्यंत गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक है। 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ और भारत एक सम्पूर्ण प्रभुत्वसंपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक…

    Spread the love

    Varanasi : मकर संक्रांति की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति, ज्योतिषाचार्य 15 जनवरी को बता रहे शुभ मुहूर्त

    वाराणसी : मकर संक्रांति की तिथि को लेकर लोगों के बीच काफी असमंजस बना हुआ है। कुछ लोगों का मानना है कि मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी, जबकि…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *