Jamshedpur: बागबेड़ा में कचरा उठाव की समस्या पर पंचायत समिति सदस्य ने सौंपा मांग पत्र

जमशेदपुर: बागबेड़ा पंचायत में बढ़ती कचरा उठाव की समस्या को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने आज जमशेदपुर प्रखंड के विकास पदाधिकारी (BDO) सुमित प्रकाश को एक लिखित मांग पत्र सौंपा. उन्होंने क्षेत्र में कचरा प्रबंधन के लिए स्थाई समाधान की मांग की और अविलंब ग्राम सभा आयोजित करने का आग्रह किया.

स्थानीय निवासियों की चिंताएं

गुप्ता ने पत्र में बताया कि बागबेड़ा कॉलोनी और आस-पास के क्षेत्रों में नियमित रूप से कचरा नहीं उठाया जा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. उन्होंने कहा कि इस लचर व्यवस्था के कारण क्षेत्र में कभी भी संक्रामक बीमारियों का प्रकोप फैल सकता है.

पार्श्व में राजनीतिक पहल

यह उल्लेखनीय है कि इस गंभीर मुद्दे को पोटका विधायक संजीव सरदार भी दो बार विधानसभा में उठा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. बीते माह प्रखंड कार्यालय में हुई बैठक में बीडीओ द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम सभा आयोजित करने का सुझाव दिया गया था, ताकि कचरा उठाव की व्यवस्था, स्थल चयन और संचालन पर विस्तृत चर्चा की जा सके. हालांकि, अभी तक ग्राम सभा का आयोजन नहीं हुआ है, जिससे यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया है.

आंदोलन की चेतावनी

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही ग्राम सभा बुलाकर कचरा प्रबंधन की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो वे जनहित में आंदोलन शुरू करने को विवश होंगे. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य स्पष्ट है – “मिशन बागबेड़ा को स्वच्छ बनाना है, भारत को विश्व गुरु बनाना है.” उन्होंने यह भी दोहराया कि पंचायत समिति का यह हुंकार है – “स्वच्छ बने बागबेड़ा पंचायत हमारा.”

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: RSS पर टिप्पणी के बाद बन्ना गुप्ता की हो रही आलोचना, सुबोध श्रीवास्तव ने दी क्षमायाचना की सलाह


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time