पटमदा: पटमदा के प्लस टू हाई स्कूल बांगुड़दा में जुगसलाई विधायक मंगाल कालिंदी ने विद्यार्थियों को सरस्वती पूजा के अवसर पर विज्ञान प्रयोगशाला का तोहफा दिया. पिछले साल गर्मियों में स्कूल का निरीक्षण करते समय शिक्षकों ने विधायक से प्रयोगशाला भवन के निर्माण की मांग की थी, जिसे उन्होंने शीघ्र स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया था.
शिलान्यास समारोह
सोमवार को सरस्वती पूजा के मौके पर स्कूल पहुंचे विधायक ने लगभग 38 लाख रुपये की योजना का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची से स्वीकृत इस योजना के अंतर्गत तीन विज्ञान प्रयोगशालाओं का निर्माण किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा.
उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, सांसद प्रतिनिधि कृपसिंधु महतो, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, विश्वनाथ माझी, शांतिराम कुंभकार, निर्मल महतो, प्राचार्य सुजीत कुमार सेठ, विवेकानंद दरिपा और प्राणकृष्ण कुंभकार समेत कई अन्य लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: Potka: शिक्षकों का सालाना इंक्रीमेंट 10 महीने से अटका, सरकार से कार्रवाई करने की अपील
There is no ads to display, Please add some



















































