Jadugora: UCIL अस्पताल में फिर फेल हुई व्यवस्था, पहले ही दिन खाली हाथ लौटे लोग

जादूगोड़ा:  दो महीने बाद यूसिल अस्पताल में दवा आपूर्ति सेवा तो शुरू हुई, लेकिन पहले ही दिन मरीजों को भारी निराशा का सामना करना पड़ा. कंपनी प्रबंधन द्वारा जुगसलाई स्थित आउटसोर्सिंग एजेंसी केके फार्मा को ब्रांडेड दवाओं की आपूर्ति का जिम्मा सौंपा गया था. इसका टेंडर आदेश 16 जून को ही जारी कर दिया गया था. लेकिन सेवा शुरू होने के पहले ही दिन यह एजेंसी जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध कराने में विफल रही.

मरीजों की पीड़ा, खाली हाथ लौटे लोग
दवा काउंटर पर भारी भीड़ थी. लेकिन शुगर, खांसी, हृदय रोग व अन्य जरूरी बीमारियों की दवाएं मौजूद नहीं थीं. भूतपूर्व यूसिल कर्मी अनिल चंद्र दास ने बताया कि दवा केवल पर्ची में दर्ज की गई और मरीजों को कहा गया कि 48 घंटे के भीतर दवाएं मिल जाएंगी. लेकिन कई वरिष्ठ नागरिक व पूर्व कर्मी बरसात में पहले से ही बीमार हैं, जिनके लिए इतनी देर घातक साबित हो सकती है.

बिना दवा के पर्ची दिखाते भूतपूर्व यूसिलकर्मी अनिल चंद्र दास

क्या 48 घंटे का इंतजार वाजिब है?
जादूगोड़ा यूसिल अस्पताल जमशेदपुर से मात्र 40 मिनट की दूरी पर स्थित है. ऐसे में दवा पहुंचाने में 48 घंटे का वक्त लेना समझ से परे है. मरीजों को पहले ही दिन दवा की किल्लत से जूझना पड़ा. यह स्थिति स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीरता पर सवाल खड़े करती है.

कर्मचारियों में रोष, टेंडर रद्द करने की मांग
पूर्व कर्मचारियों में इस लचर आपूर्ति व्यवस्था को लेकर भारी असंतोष देखा गया. कई लोगों ने केके फार्मा का टेंडर रद्द करने की मांग की है. उनका कहना है कि जो कंपनी पहले ही दिन मरीजों की जरूरत नहीं समझ सकी, वह भविष्य में क्या सेवा दे पाएगी?

 

इसे भी पढ़ें : 

Deoghar Shravani Mela 2025: श्रावणी मेले के पहले सप्ताह में 8.70 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, जानिए मंदिर को कितने की हुई आय


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time