गम्हरिया: गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरराजपुर रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मृत्यु हो गई। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष आंकी जा रही है, किंतु उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
सुबह जब रेलकर्मियों ने पटरी पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव देखा, तो उन्होंने तुरंत स्टेशन प्रबंधन को इसकी सूचना दी। तत्पश्चात वरीय अधिकारियों ने गम्हरिया पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी है। आसपास के थाना क्षेत्रों से लापता लोगों की जानकारी भी एकत्र की जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: झारखंड के लोगों को मिली बड़ी सौगात, मुंबई में बनेगा सात मंज़िला झारखंड भवन – जानिए क्या होंगी सुविधाएं
There is no ads to display, Please add some



















































