Jamshedpur : मानगो में 95 लाख के गहनों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह ओपी अंतर्गत हयातनगर निवासी अफसर अली के घर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी अफसर को गुरुवार सुबह उस वक्त लगी जब परिजनों की नींद खुली। उन्होंने पाया कि घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है। कमरे में गहनों के खाली डिब्बे पड़े थे। उन्हें समझने में देर नहीं लगी कि उनके घर में चोरी हो गई है।

चोर पीछे की गली से होकर छत के रास्ते घर में घुसे

उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। अफसर ने बताया कि वे पूर्व में विदेश में काम करते थे पर फिलहाल अपने घर पर ही रह रहे थे। घर पर अन्य लोग भी रहते हैं। सुबह उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि चोर पीछे की गली से होकर छत के रास्ते घर में घुसे और घटना को अंजाम दिया। अफसर के अनुसार उनके घर से 95 लाख के गहने और 6 हजार रुपयों की चोरी हुई है।

इसे भी पढ़ें : Aditypur : चार दिवसीय श्रीश्री अखंड हरिकीर्तन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार एवं श्रीनिवास कुमार बने कोषाध्यक्ष

जमशेदपुर : कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो गया । अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार ने अनिल कुमार…

Spread the love

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

जमशेदपुर  : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time