पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर डालसा की मोबाइल वैन हाथीबिंधा पंचायत पहुंची। मध्य विद्यालय बांधडीह एवं बनगोड़ा गांव में अधिवक्ता रंजना पांडे ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। बच्चों को मौलिक अधिकार व कर्तव्य, गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, बाल मजदूरी, दहेज प्रथा, डायन प्रथा, मानव तस्करी, घरेलू हिंसा और साइबर ठगी के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों को लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत, पेंशन, राशन कार्ड एवं पीड़ित मुआवजा जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। एक दिव्यांग बच्ची का प्रमाण पत्र नहीं बना होने पर उसे मदद का भरोसा दिया गया। मौके पर पीएलवी सहित डालसा की टीम मौजूद थी।
इसे भी पढ़ें : Potka : दुर्गा पूजा से पहले पेंशनधारियों के खातों में पहुंचेगी बकाया राशि, पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल के प्रयास का असर
There is no ads to display, Please add some


















































