Potka: हमले का बदला चाहिए! मशाल जुलूस में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

पोटका: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के विरोध में पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर में शौर्य यात्रा समिति की ओर से एक आक्रोशपूर्ण मशाल जुलूस निकाला गया. इस दौरान देशद्रोह और आतंक के खिलाफ गगनभेदी नारों के साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया.

बजरंगबली मंदिर से उठा आक्रोश
हल्दीपोखर के बजरंगबली मंदिर से शुरू होकर यह मशाल जुलूस ओड़िशा रोड होते हुए बांग्ला मध्य विद्यालय तक निकाला गया. “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “आतंकवाद मुर्दाबाद”, जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा. जुलूस में शामिल लोग पहलगाम में मारे गए निर्दोष पर्यटकों के लिए न्याय की मांग कर रहे थे.

पुतला दहन के साथ दी चेतावनी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब भारत को आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने चाहिए. लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वे आतंकियों को कड़ा सबक सिखाएं. “हम सब आपके साथ हैं”, ऐसा विश्वास भी लोगों ने दोहराया.

मौन श्रद्धांजलि ने झकझोर दिया वातावरण
रैली के समापन पर बजरंगबली मंदिर प्रांगण में पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया. मौन क्षण ने उपस्थित जनसमूह की संवेदनशीलता और एकजुटता को दर्शाया.

राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत उपस्थित जनसमूह
इस मशाल जुलूस में जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, पूर्व सिविल सर्जन डॉ. अरविंद लाल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, रमेश मोदी, गणेश सरदार, मनोज सरदार, लव सरदार, सुदीप कुमार दे, मनोज राम, शंकर मुंडा, पोलटू मंडल, सूरज मोदक, घनश्याम मंडल, शुभम साहू, राजू गोप, जितेंद्र गुप्ता, प्रिंस नायक, सिंटू बागती, श्यामल प्रधान, नीतीश दास, विशाल गुप्ता, स्वरूप मोदक, अंबुज गोप सहित शौर्य यात्रा समिति के दर्जनों सदस्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : Pahalgam Attack: भारत की जीरो टॉलरेंस नीति अब निर्णायक मोड़ पर, प्रधानमंत्री आवास पर हुई High level Meeting

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग का समापन, 64 टीमें हुई शामिल, बांटे गए 25 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार 

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग के ग्रैंड फाइनल की मेजबानी की। जिसमें 64 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस क्षेत्र में न्युवोको…

Spread the love

Jamshedpur : सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न

जमशेदपुर : नामदा बस्ती सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न हुआ.  इस मौके पर विशेष रूप से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time