Potka : बहुभाषी साहित्यिक सम्मेलन सह पुस्तक विमोचन कार्यक्रम आयोजित

 

पोटका : सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में विकाश एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जानमडीह में आयोजित बहुभाषीय साहित्यिक समारोह सह पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्मेलन की शुरुआत से पहले आदिवासियों के प्राचीन फिरकाल नृत्य के माध्यम से अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया। सम्मेलन में आए साहित्यकारों ने इसकी काफी सराहना की। समारोह में हिंदी, अंग्रेजी, बंगला, भूमिज, संथाली, ओड़िशा के साहित्यकार उपस्थित थे। समारोह में संस्था के अध्यक्ष सह संस्थापक के एक साथ छः अंग्रेजी पुस्तकों का विमोचन किया गया। ये सारी पुस्तके ऑनलाइन फ्लिपकार्ट, अमेज़न, कींडल पर उपलब्ध हैं ।

 सभी को प्रशस्ति पत्र एवं मेमंटो देकर सम्मानित किया गया

इसमें से पाँच पुस्तक पुरे विश्व में अमेजन कींडल पर उपलब्ध है। सम्मेलन में महान साहित्यकार सूर्य सिंह बेसरा, सुनील कुमार दे, शंकर चंद्र गोप,राजकुमार साहू, दुलाल दास,करुणामई मंडल आदि ने अपने शब्दों से उपस्थित लोगों के मन को जीत लिया। इस दौरान ट्रस्ट के विकास कुमार भकत द्वारा सभी सम्मानित साहित्यकारों एवं समाजसेवियो को प्रशस्ति पत्र एवं मेमंटो देकर सम्मानित किया।

आगे भी इससे बड़े पैमाने पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे

ट्रस्ट के अध्यक्ष विकास कुमार भकत ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न भाषाओं के साहित्यकारों को एक मंच पर लाकर साहित्यकारों को सम्मान देने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने के लक्ष्य से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए,आगे भी इससे बड़े पैमाने पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे ताकि महान साहित्यकार सुनील कुमार दे जो अब तक विभिन्न भाषाओं में 24 पुस्तक लिख चुके हैं ऐसे महान साहित्यकारों का झारखंड ही नहीं पूरा देश सम्मान कर सके।

ये थे उपस्थित

इस समारोह में साहित्यकार सूर्य सिंह बेसरा, सुनील कुमार दे, शंकर गोप, पंकज कुमार मण्डल, भबतरण मण्डल, पंकज कुमार मिश्र, आशुतोष मण्डल, करुणामय मण्डल, विश्वामित्र खण्डायत, रवि कांत भकत, हिमाद्री शंकर भकत, जोबा मुर्मू, उज्वल कुमार मण्डल, बीरेंद्र नाथ घोष, दुलाल चंद्र दास, जन्मेजय सरदार, चंदन कुमार भकत, मानिक लाल महतो, नवीन कुमार भकत, रघुनाथ सरदार, राज कुमार साव, राही ट्रस्ट के संस्थापक विकास कुमार सहनी, सुभाष सरदार, शिक्षक अशीत कुमार मण्डल, सरोज शिट, शिक्षिका मोनिका सरदार समेत कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढे़ं : West Singhbhum: पड़ोसी ने वृद्ध को डंडे से मारकर किया घायल, वृद्ध की मानसिक संतुलन बिगड़ी

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

गुवा : गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आंगनबाड़ी…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने आपातकाल की वर्षगांठ पर जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने रविवार को अपने आवासीय कार्यालय में राजनीतिक और सामाजिक साथियों के साथ मिलकर आपातकाल (इमरजेंसी) की वर्षगांठ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time