Potka : शर्मिंदगी से जन्मी पहल बनी मिसाल, हल्दीपोखर पश्चिम में लगा रक्तदान शिविर

  • पोटका में पंचायत और सामाजिक संगठन की पहल, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • सामाजिक सहयोग से सफल हुआ रक्तदान शिविर

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हल्दीपोखर पश्चिम के कम्युनिटी हॉल में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के सहयोग से एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। यह पंचायत स्तर पर आयोजित पहला रक्तदान शिविर बताया जा रहा है, जिसे लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एटीएम कार्ड बदलकर 76 हजार की ठगी, गोलमुरी में शातिर युवक फरार

ग्रामीण इलाकों में रक्तदान को लेकर बढ़ी जागरूकता

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सबीना खातून एवं वार्ड सदस्य तमन्ना प्रवीण ने बताया कि हल्दीपोखर पश्चिम पंचायत में अब तक रक्तदान शिविर का आयोजन नहीं हो सका था। इसी कमी को महसूस करते हुए प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के अरिजीत सरकार से संपर्क किया गया और पंचायत स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सबीना खातून ने अपने संबोधन में कहा कि जरूरतमंदों के लिए बार-बार ब्लड बैंक से रक्त लेने के दौरान उन्हें आत्मग्लानि और शर्मिंदगी का अनुभव हुआ। इसी भावना ने उन्हें पंचायत में रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए प्रेरित किया, ताकि जरूरतमंदों को सम्मान और गर्व के साथ रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur/Ranchi : झारखंड–बिहार में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, बाबा राइस मिल समूह पर एक साथ छापेमारी

व्यक्तिगत अनुभव से सामाजिक बदलाव की पहल

शिविर के आयोजन को सफल बनाने में वार्ड सदस्य तमन्ना प्रवीण, उप मुखिया शाहिद परवेज की सक्रिय भूमिका रही। पंचायत के पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्ला सहित ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों ने सहयोग किया। प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के अरिजीत सरकार ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आयोजन बेहद सराहनीय हैं, जिससे जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल पाता है। कार्यक्रम में समाजसेवी निखिल मंडल, सोमेन मंडल, सतीश सरदार, सुबोध सरदार, मोहम्मद अबाजुद्दीन, नूरुद्दीन, अजहर, अकरम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : जामबोनी में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर विवाद, नियमों की अनदेखी और कम मजदूरी को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत खण्डामौदा पंचायत के जामबोनी गांव में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र विवादों के घेरे में आ गया है। निर्माण कार्य में पारदर्शिता के अभाव और मजदूरों…

Spread the love

Bahragora : बढ़ती गर्मी को लेकर बहरागोड़ा सीएचसी में लगाया गया ओआरएस कॉर्नर

बहरागोड़ा : बढ़ती गर्मी को देखते हुए बहरागोड़ा सीएचसी में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर उत्पल मुर्मू के अध्यक्षता में ओआरएस कॉर्नर स्थापित की गई। बहरागोड़ा निवासियों के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time