पोटका: रंभा कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को रैली सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत फार्मेसी के विद्यार्थियों की रैली से हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर दवा के दुष्प्रभाव और उससे जुड़ी सावधानियों के बारे में जानकारी दी।
द्वितीय सत्र में विद्यार्थियों ने एक नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें दवा लेने के बाद होने वाले विपरीत प्रभाव और उनकी रिपोर्टिंग की आवश्यकता को सरल ढंग से समझाया गया।
इस मौके पर कॉलेज के अध्यक्ष राम बचन, सह सचिव विवेक बचन और असिस्टेंट प्रोफेसर रजत कुमार अतिथि के रूप में मौजूद रहे। रजत कुमार ने कहा कि दवाओं का सेवन करने के बाद यदि कोई दुष्प्रभाव दिखे, तो उसे नजरअंदाज न करें और मरीज को भी इस बारे में जागरूक करें।
कार्यक्रम का संचालन दीपिका महतो ने किया और धन्यवाद ज्ञापन असिस्टेंट प्रोफेसर मोनीषा संतरा ने दिया। इस आयोजन को सफल बनाने में नमानि भुईंया, संध्या, मुनमुन मुक्ता तुर्की, अलीशा हेंब्रम, रिया रुचि, समीक्षा और शिल्पा की अहम भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें :