Potka : तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत

  • हाताटाटा मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, चालक फरार

पोटका : पोटका प्रखंड के हाता–टाटा मुख्य मार्ग पर बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार पिकअप वैन (जेएच 05 सीजी/5553) ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार हाकाई गांव निवासी नारायण कर्मकार, टिड़िंगटीपा गांव के देवा सरदार और सरमोंदा गांव के शिवा सरदार अपाची बाइक से तिरिलडीह गांव से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोहुलडीह के समीप विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वैन अनियंत्रित होकर दाहिनी ओर आ गई और बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में नारायण कर्मकार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के दौरान दम तोड़ना पड़ा। वहीं देवा सरदार के पैर में चोट आई और शिवा सरदार को हल्की चोटें लगीं। तीनों को स्थानीय नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए नारायण कर्मकार और देवा सरदार को एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मरते दम तक सेवक की भूमिका में रहना चाहता हूँ – काले

पुलिस ने फरार चालक की तलाश तेज की

इधर, घटना के बाद पिकअप वैन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है। हादसे ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोषी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और मामले का उद्भेदन किया जाएगा।

Spread the love

Related Posts

Potka : चेन्नई में मजदूर की मौत, परिजनों से मिलीं दुखनी सोरेन, मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा

पोटका : पोटका प्रखंड की पोटका पंचायत अंतर्गत पोटका गांव निवासी स्वर्गीय दशरथ मुंडा (28) का विगत दिनों चेन्नई में कार्य के दौरान असामयिक निधन हो गया। आर्थिक तंगी के…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में ट्रक-ट्रेलर में जोरदार टक्कर, थाना प्रभारी की त्वरित कार्रवाई से बची ड्राइवर की जान

सड़क पर बिखरा अलकतरा साफ कराकर बहाल कराया आवागमन बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर रॉयल मिंट होटल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time