- लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों ने चुने अपने प्रतिनिधि
पोटका : पोटका स्थित रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को स्टूडेंट काउंसिल का चुनाव पूरी तरह व्यवस्थित, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव का मुख्य उद्देश्य छात्रों में भागीदारी की भावना विकसित करना और लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना रहा। यह चुनाव शिक्षिका मिसेज मुनमुन, मिसेज मोनिशा, मिस उमा, मिस संध्या, मिसेज पार्वती के साथ-साथ रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन की ओर से ऑब्जर्वर डॉ. दिनेश कुमार यादव की देखरेख में कराया गया। सभी शिक्षकों के सहयोग से चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बाबा सत्यनाथ मंदिर के 100 वर्ष पूरे, भव्य कलश यात्रा से शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ
कॉलेज परिसरों में छात्र लोकतंत्र की मजबूत पहल
मतगणना के बाद स्टूडेंट काउंसिल के लिए निर्वाचित दायित्वधारियों की घोषणा की गई। गुद्दू कुमार को अध्यक्ष, प्रदीप यादव को उपाध्यक्ष, भूमिका टुबिद को महासचिव, आदित्य राज को सांस्कृतिक सचिव, सत्यम कुमार को खेल सचिव और अनंत कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके बाद विद्यार्थियों के बीच शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सचिव गौरव बचन ने कहा कि स्टूडेंट काउंसिल महाविद्यालय के प्रत्येक विभाग में सक्रिय रूप से कार्य करती है, जिससे विद्यार्थियों में दायित्वबोध विकसित होता है और वे देश की लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं।