Potka: शिक्षा का हब बनेगा पोटका, संजीव सरदार ने एकलव्य आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण

पोटका:  पोटका प्रखंड के कोवाली स्थित निर्माणाधीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का सोमवार को विधायक संजीव सरदार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास, रसोईघर, डाइनिंग एरिया और वार्डन क्वार्टर समेत सभी भवनों का जायजा लिया। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य एक महीने के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को जल्द बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें।

निरीक्षण के बाद विधायक सरदार ने कहा कि इस विद्यालय के तैयार होने से पोटका विधानसभा शिक्षा का नया केंद्र बनेगा। अब छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और पलायन पर रोक लगेगी। उन्होंने निर्माण एजेंसी को चेतावनी दी कि गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान झामुमो कार्यकर्ता अजीत प्रधान, प्रलाद गौड़ समेत अन्य स्थानीय लोग और निर्माण एजेंसी के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: सरायकेला में महिलाओं का हंगामा, शराब दुकान हटाने की मांग

Spread the love

Related Posts

Chaibasa: सेल प्रबंधन पर बेरोजगारी और CSR लापरवाही का आरोप, जल्द हो सकता है चक्का जाम

गुवा:  ठाकुरा गांव के ग्रामीणों ने गुवा सेल खदान प्रबंधन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है। शुक्रवार सुबह 10 बजे झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन की अगुवाई में गांव…

Spread the love

Jamshedpur: हाथी-घोड़ा मंदिर के पास ट्रेलर अनियंत्रित, दो कारें और बाइक क्षतिग्रस्त

जमशेदपुर:  साकची थाना क्षेत्र के हाथी-घोड़ा मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। साकची से मानगो की ओर जा रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *