बिहारः पटना पुलिस द्वारा गांधी मैदान में धरना कर रहे प्रशांत किशोर को सोमवार के सुबह गिरफ्तार कर पटना एम्स में मेडिकल कराया गया. वहीं गिरफ्तार किए जाने कुछ घंटों बाद ही उन्हें सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई. उल्लेखनीय है कि बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा के विरोध में प्रशांत किशोर द्वारा पांच सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इससंबंध में पटना पुलिस द्वारा उन्हें गांधी मैदान के प्रतिबंधित क्षेत्र में धरना प्रदर्शन नहीं करने से संबंधित नोजिय दिया गया था. इस बीच आज पुलिस ने हस्तक्षेप कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
इस भी पढ़ेः बीपीएल सीटों पर नामांकन के लिए ऑनलाइन करना होगा आवदेन
इस मामले में पटना डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि गांधी मैदान के प्रतिबंधित क्षेत्र में गांधी प्रतिमा के सामने कुछ लोग अवैध रूप से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रूप से विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. उन्होंने कहा कि बार-बार अनुरोध करने और पर्याप्त समय देने के बाद भी जगह खाली नहीं की गई बल्कि वे प्रतिबंधित क्षेत्र से डटे रहे. पटना डीएम ने बताया कि आज प्रशांत किशोर के साथ 43 लोगों को हिरासत में लिया गया, वहीं 15 वाहन जब्त किये गये हैं. अगर किसी ने दोबारा यहां विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.




















































