पटना सिविल कोर्ट से प्रशांत किशोर को मिली जमानत, सुबह पुलिस ने किया था गिरफ्तार

 

 

बिहारः पटना पुलिस द्वारा गांधी मैदान  में धरना कर रहे प्रशांत किशोर को सोमवार के सुबह गिरफ्तार कर पटना एम्स में मेडिकल कराया गया. वहीं गिरफ्तार किए जाने कुछ घंटों बाद ही उन्हें सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई. उल्लेखनीय है कि बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा के विरोध में प्रशांत किशोर द्वारा पांच सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इससंबंध में पटना पुलिस द्वारा उन्हें गांधी मैदान के प्रतिबंधित क्षेत्र में धरना प्रदर्शन नहीं करने से संबंधित नोजिय दिया गया था. इस बीच आज पुलिस ने हस्तक्षेप कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

इस भी पढ़ेः बीपीएल सीटों पर नामांकन के लिए ऑनलाइन करना होगा आवदेन

इस मामले में पटना डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि गांधी मैदान के प्रतिबंधित क्षेत्र में गांधी प्रतिमा के सामने कुछ लोग अवैध रूप से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रूप से विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. उन्होंने कहा कि बार-बार अनुरोध करने और पर्याप्त समय देने के बाद भी जगह खाली नहीं की गई बल्कि वे प्रतिबंधित क्षेत्र से डटे रहे. पटना डीएम ने बताया कि आज प्रशांत किशोर के साथ 43 लोगों को हिरासत में लिया गया, वहीं 15 वाहन जब्त किये गये हैं. अगर किसी ने दोबारा यहां विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सट्टेबाजी और ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर आयोजित विचार क्रांति सम्मेलन में विधायक सरयू राय ने सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- शीर्ष पर बैठे लोग ही ड्रग्स और सट्टा जैसी कुरीतियों के लिए जिम्मेदार

नगर पंचायत, नगरपालिका और नगर निगम चाहें तो रुक सकता है ड्रग-सट्टा का कारोबार :  सरयू राय परिवार में सख्ती होगी तो ड्रग्स और सट्टेबाजी का धंधा रुकेगा विचार क्रांति…

Spread the love

Munger : बिहार की नाज़िया ने आठ साल बाद पुनः शुरू की पढ़ाई, 10वीं में हासिल किए 81 प्रतिशत अंक, एजुकेट गर्ल्स के प्रगति कार्यक्रम की मदद से पूरी की पढ़ाई 

मुंगेर : परिवार की आर्थिक मदद के लिए 12 वर्ष की उम्र में पढ़ाई छोड़ने वाली नाज़िया परबीन ने बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबोस) से 10वीं की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time