Nirsa : मैथन में चौबीस कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित

 

धनबाद निरसा : अपने पूर्व निर्धारित कार्यकम 25 फरवरी से 28 फरवरी तक मैथन के रांची कॉलोनी में गायत्री यज्ञ को लेकर रविवार को मैथन रांची कॉलोनी स्थित गायत्री प्रज्ञा मंडल के प्रांगण में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया और यज्ञ के संदर्भ में जानकारी साझा की गई । जानकारी देते हुए यज्ञ संयोजक पुरूषोतम पाण्डे ने बताया कि मैथन में पहला चौबीस कुण्डीय गायत्री महायज्ञ होने जा रहा है आगामी 25 फरवरी भव्य कलश यात्रा के साथ यज्ञ की विधिवत शुरुआत होगी । प्रातः नव बजे मंगल कलश शोभा यात्रा 251 महिलाओं द्वारा नगर भ्रमण करते हुए मैथन के गोगना छठ घाट से पवित्र जलपात्र में जल भरकर यज्ञ स्थल लाया जायेगा।

26 फरवरी को प्रात: आठ बजे से गायत्री महायज्ञ प्रारंभ एंव चौबीस कुण्डीय गायत्री हवन किया जायेगा

27 फरवरी प्रात: आठ बजे से गायत्री महायज्ञ,दीक्षा आदि विविध संस्कार एव संध्या 5 बजे से भव्य दीप यज्ञ का आयोजन किया जायेगा । 28 फरवरी प्रात: आठ बजे से गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति समापन समारोह टोली विदाई एव भव्य भंडारा का आयोजन होगा।यज्ञ प्रारम्भ से पूर्णाहुति तक प्रत्येक दिन संध्या पांच बजे से शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोलीयो द्वारा मधुर भजनों एव प्रवचन का भी आयोजन होगा। इस महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्ति करण को लेकर किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य रूप से गायत्री परिवार के अशोक कुमार पाठक,पिंटू साव,लक्ष्मण सिंह,रामअवतार शास्त्री,वैद्यनाथ राय,अजीत कुमार,कृष्ण मुरारी सिंह,ऊषा पाण्डे,अनिता पाठक,माया देवी,सत्यभामा देवी,मोना कुमारी,सोनी कुमार,मोनी कुमारी सहित दर्जनों की संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में दो दिवसीय पेंशन सत्यापन शिविर शुरू, पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लाभुक

गुवा : गुवा पश्चिमी एवं पूर्वी पंचायत भवन में सोमवार से दो दिवसीय विशेष पेंशन सत्यापन शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा, एकल तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन…

Spread the love

Gua : देवस्नान पूर्णिमा पर 300 वर्ष पुरानी परंपरा के साथ गुवा जगन्नाथ मंदिर में हुआ भव्य शाही स्नान

गुवा : देवस्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुवा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में लगभग 300 वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा का श्रद्धा, आस्था एवं वैदिक विधि-विधान के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time