गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत चामारू पंचायत के नेग्टासाय में 24 प्रहर अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया. रविवार को नाम भंग के पश्चात धूलट व नगर भ्रमण कर अनुष्ठान का समापन हुआ. हरिनाम संकीर्तन समिति द्वारा आयोजित अनुष्ठान में झारखंड, बंगाल व ओड़िशा के साथ कीर्तन मंडली को आमंत्रित किया गया था, जिसमें शिबू दास, लखन कालिंदी, शुभेंदू दास, अनाथ दास, आलोक दास, कानू प्रमाणिक व मदन मोहन संप्रदाय शामिल थे. नगर भ्रमण के पश्चात भंडारा का भी आयोजन किया गया. अनुष्ठान में वार्ड सदस्य संजय कुमार डे, संचय पाल, उमेश मोरल, दिनेश पाल, सिमंत पाल, कुणाल गोस्वामी, रतन कुंडू, छटन दे, रतन मोरल, आकाश मंडल, श्याम सुंदर मंडल, असीम पाल समेत श्रद्धालु शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : Potka : शौर्य यात्रा समिति का 5वां रक्तदान शिविर आयोजित
There is no ads to display, Please add some



















































