गम्हरिया : जेवियर स्कूल गम्हरिया में शनिवार 26 अप्रैल को स्कूल परिसर में प्राइज नाइट का आयोजन किया जायेगा. इसमें सत्र 2024-2025 के बच्चों को एकेडमिक, स्पेशल, आउटस्टैंडिंग व आइसीएसइ तथा आइएससी (सत्र 2023-2024) के टॉपर को सम्मानित किया जायेगा. प्राचार्य सेबेस्टीन पुथेनपुरा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरायकेला-खरसावां जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, गेस्ट ऑफ ऑनर फादर सनी, स्पेशल गेस्ट के रूप में थाना प्रभारी कुणाल कुमार शामिल होंगे. इस दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : Bahragora : गंगा नारायण सिंह जैसे वीरों से प्रेरणा लेने की जरूरत : संजीव सरदार
There is no ads to display, Please add some


















































