Bahragora: बहरागोड़ा में अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ पुतला दहन, किसान मोर्चा और CPIM ने जताया विरोध

बहरागोड़ा:  बुधवार को बहरागोड़ा प्रखंड के जगन्नाथपुर चौक में संयुक्त किसान मोर्चा और सीपीआई (एम) पार्टी के बहरागोड़ा अंचल कमिटी की ओर से अमेरिकी टैरिफ और बहुराष्ट्रीय कंपनियों की कॉरपोरेट खेती के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने “भारत छोड़ो, कॉरपोरेट खेती छोड़ो” जैसे नारे लगाते हुए अपने विरोध की आवाज़ बुलंद की।

इस मौके पर सीपीआई (एम) पार्टी के राज्य सदस्य स्वपन कुमार महतो, अंचल सचिव चित रंजन महतो, सुकुमार राणा, साधन नायक, रामरतन मुंडा, साधु मुंडा, गौरांग पैकरा और नेपाली मल्ला सहित कई स्थानीय नेताओं ने हिस्सा लिया।

प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी टैरिफ और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कृषि क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव के खिलाफ अपने विरोध का इजहार करते हुए सरकार से किसानों के हितों की रक्षा करने की मांग की।

 

 

इसे भी पढ़ें : ED के सामने पेश हुए क्रिकेटर Suresh Raina, 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में होगी पूछताछ

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time