नई दिल्ली: भारतीय रेलवे जनवरी 2026 से टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी ट्रेन टिकट की यात्रा तिथि में ऑनलाइन बदलाव कर सकेंगे।
अब नहीं करनी होगी टिकट कैंसिल
अक्सर यात्रा योजनाओं में अचानक बदलाव होने पर यात्री मजबूरन टिकट रद्द कराते हैं। इस प्रक्रिया में कैंसिलेशन चार्ज लगता है और नई टिकट मिलना भी मुश्किल होता है। लेकिन अब यात्री उसी टिकट की तारीख बदल सकेंगे — जिससे नई तारीख पर कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बनी रहेगी।
सीट उपलब्धता पर निर्भर होगी नई बुकिंग
रिपोर्ट के अनुसार, नए नियम में सीट की उपलब्धता के आधार पर ही नई बुकिंग की पुष्टि होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि यात्री को नई तारीख पर कन्फर्म सीट की गारंटी नहीं दी जा सकती, क्योंकि यह पूरी तरह सीट की उपलब्धता पर निर्भर करेगी।
अगर नई तारीख पर टिकट का किराया पहले से ज्यादा हुआ, तो यात्रियों को केवल किराए का अंतर देना होगा। इसके अलावा किसी प्रकार का शुल्क या जुर्माना नहीं लिया जाएगा।
मौजूदा कैंसिलेशन नीति में राहत
अभी के नियमों के अनुसार,
ट्रेन के प्रस्थान से 48 से 12 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर किराए का 25% कट होता है।
12 से 4 घंटे पहले कैंसिल करने पर यह शुल्क और बढ़ जाता है।
रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद कोई धनराशि वापस नहीं की जाती।
नए नियम से यात्रियों को टिकट कैंसिल करने की झंझट से छुटकारा मिलेगा और योजना बदलने पर भी वे आराम से यात्रा कर सकेंगे।
There is no ads to display, Please add some



















































