- सांस्कृतिक संध्या में बाल कलाकारों ने पेश की मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ
- युवा प्रतिभाओं ने सांस्कृतिक संध्या को बनाया यादगार
जमशेदपुर : 35वीं वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी के अंतर्गत 30 दिसंबर को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में राजा डांस अकादमी ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मैंगो, जमशेदपुर की इस अकादमी के कलाकार इससे पहले इंडियाज़ गॉट टैलेंट (सोनी टीवी), डांस प्लस (स्टार प्लस) और हुनरबाज़ (कलर्स टीवी) जैसे राष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। इस भव्य प्रस्तुति में 100 से अधिक बालक और बालिकाओं ने भाग लिया, जिन्होंने अनुशासन, सामूहिक तालमेल और भावपूर्ण अभिव्यक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एमजीएम थाना पुलिस ने वाहन चोरी का किया सफल उद्भेदन, दो नाबालिग समेत तीन चोर गिरफ्तार
राजा डांस अकादमी के बच्चों ने रंगीन प्रस्तुति से मन मोह लिया
![]()
कार्यक्रम की शुरुआत फूलों की थीम पर आधारित नृत्य ‘तारे गिन गिन’, ‘ले फोटो’ और ‘फूलों की थिम’ से हुई, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इसके बाद बम भोले, संबलपुरी मिक्स, सिंघम, बॉलीवुड मिक्स और मारिया मारिया जैसे नृत्य प्रस्तुत किए गए। संबलपुरी मिक्स ने भारतीय लोक संस्कृति की समृद्ध विरासत को प्रस्तुत किया, जबकि सिंघम और बॉलीवुड मिक्स पर दर्शकों की तालियों की गूंज पूरे कार्यक्रम स्थल में गूँजी। बम भोले की भक्तिमय प्रस्तुति और मारिया मारिया की जोशीली धुनों ने संध्या को और भी मनोरंजक बना दिया।
इसे भी पढ़ें : Gua : अंकुवा मोड से चिड़िया माइंस जाने वाला रास्ता 25 सालों से जर्जर, राजू सांडिल ने उठाई आवाज
लोक, शास्त्रीय और आधुनिक नृत्य का अद्भुत संगम
![]()
राजा डांस अकादमी की यह प्रस्तुति युवा प्रतिभा, कला साधना और सृजनात्मकता का उत्सव साबित हुई। इससे न केवल पुष्प प्रदर्शनी का उत्सवी वातावरण और जीवंत हुआ, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य भी सशक्त रूप से पूरा हुआ। कार्यक्रम का समापन दर्शकों की जोरदार तालियों और प्रशंसा के साथ हुआ, जिसने 35वीं वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी की सांस्कृतिक संध्या को एक अविस्मरणीय अनुभव बना दिया।