Jamshedpur: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए रैली, 10 फरवरी को बूथों पर दी जाएगी दवा

जमशेदपुर: फाइलेरिया जैसी घातक बीमारी को समाप्त करने के उद्देश्य से 10 से 25 फरवरी तक मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA) कार्यक्रम चलाया जाएगा. जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए समाहरणालय परिसर से एनसीसी कैडेट्स द्वारा एक रैली निकाली गई, जिसे जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल और एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

 

दवा का वितरण: घर-घर अभियान

जिला दंडाधिकारी ने बताया कि 10 फरवरी को चिन्हित बूथों पर दवा दी जाएगी, जबकि 11 से 25 फरवरी तक स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर डीईसी और एल्बेंडाजोल की खुराक लोगों को अपने सामने खिलाएंगे. यह अभियान जमशेदपुर शहरी क्षेत्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुगसलाई, पोटका और पटमदा में संचालित किया जाएगा.

 

सरकारी प्राथमिकता और जनता की भागीदारी

उन्होंने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए जिले के हर व्यक्ति को दवा लेना आवश्यक है. अभियान के तहत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), हेल्थ सब-सेंटर और सदर अस्पताल में दवा उपलब्ध कराई जाएगी.

 

कौन, कितनी दवा लेगा?

1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली.
2 से 5 वर्ष तक – डीईसी (100mg) और एल्बेंडाजोल (400mg).
6 से 14 वर्ष तक – डीईसी (200mg) और एल्बेंडाजोल (400mg).
15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को डीईसी (300mg) और एल्बेंडाजोल (400mg) दिया जाएगा.

 

किसे दवा नहीं लेनी चाहिए?

1 वर्ष से कम उम्र के शिशु
गर्भवती महिलाएं
अत्यंत वृद्ध और गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति
सावधानी: किसी को भी खाली पेट यह दवा नहीं लेनी चाहिए.

 

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: जुस्को स्कूल साउथ पार्क में 12वीं के छात्रों को किया गया सम्मानित 

Spread the love

Related Posts

Bahragora :  कुलडीहा में लाखों की सरकारी संपत्ति बदहाल, इलाज के लिए भटक रहे ग्रामीण

बहरागोड़ा : पुरनापानी पंचायत के कुलडीहा में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर अपनी स्थापना के मूल उद्देश्यों को ठेंगा दिखाते हुए आज विभागीय लापरवाही और घोर प्रशासनिक उपेक्षा का जीवंत स्मारक…

Spread the love

Potka : ब्रेन मलेरिया के कहर में लोगों को याद आए फार्मासिस्ट अनिल कुमार टुडू, कहा जागरूकता ही बचाव है

पोटका : ब्रेन मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के बीच लोगों को पूर्व फार्मासिस्ट अनिल कुमार टुडू की सेवाएं याद आ रही हैं। वर्ष 2003 से 2005 तथा 2007 से 2015…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time