Jamshedpur : बजट के नाम पर सिर्फ घोषणाएं करती है सरकार पूर्ण नहीं करती – रामचंद्र सहीस

 

जमशेदपुर :  बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए आजसू केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहीस ने कहा कि इस बजट में कुछ भी खास नहीं है राज्य सरकार पिछले घोषणाओं को पूरा कर देती तो इस बजट का महत्व समझ में आता लेकिन राज्य सरकार सिर्फ घोषणाएं करती है अबुआ आवास, मईया योजना , सड़क सुरक्षा महिला सुरक्षा लेकिन एक भी पूरा नहीं कर पा रही है सरकार सिर्फ योजनाओं के नाम पर लूटने का कार्य करती है इसलिए राज्य से युवा बेरोजगार और पलायन करने को मजबूर है ।

 

अबुआ बजट नहीं ये बबुआ बजट है – कन्हैया सिंह

 

राज्य के अनुपूरक बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि ये बजट अबुआ बजट नहीं बल्कि बबुआ बजट है इस बजट में नहीं रोजगार के कोई अवसर दिखाई देते है और इस बजट से नाही कोई नई योजना आते दिखाई पड़ रही है जिससे राज्य के युवा वर्ग लाभान्वित होंगे , कुल मिलाकर ये बजट राज्य के रौशनी कम करने और अंधेरा बढ़ाने का बजट है इस बजट से मध्यम वर्गीय लोग और पिछड़ने को मजबूर होंगे और पिछड़ा अतिपिछड़ा लोग शहर से पलायन करने को विवश है

अव्यवस्थित बजट में रोजगार सृजन का कोई योजना नहीं है – अप्पू तिवारी

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने कहा कि बजट से आम लोगों की जेब ढीली होंगी और आंख पीली होगी बजट में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसमें शिक्षा व्यवस्था दुरस्त हो सके इस बजट से राज्य में अराजकता बढ़ेगी लोग पलायन करने को मजबूर होंगे ना शिक्षा में सुधार की गुंजाइश है और नाही स्वास्थ्य सेवा में कोई सुधार की गुंजाइश है कुल मिलाकर अव्यवस्थित बजट है इसमें रोजगार सृजन की कोई योजना नहीं है

इसे भी पढ़ें : Ramgarh : रामगढ़ के राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी जगन्नाथपुर की वार्षिक आम सभा आयोजित, विधायक का किया सम्मान

चाईबासा : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी (JSLPS) जगन्नाथपुर द्वारा आयोजित वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सह पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस जिला…

Spread the love

Jamshedpur : आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी ने डायमंड जुबली पर अरिजीत सरकार को प्रदान किया मानव सेवा सम्मान

30 वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय, रक्तदान से लेकर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने तक निभा रहे जिम्मेदारी जमशेदपुर : आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी के 60वें वर्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time