रामगढ़: जिले में अवैध कोयला तस्करी को रोकने के उद्देश्य से उपायुक्त चंदन कुमार के नेतृत्व में शनिवार से अवैध मुहानों को बंद करने का कार्य शुरू कर दिया गया है. इसके तहत मांडू प्रखंड के बसंतपुर क्षेत्र में चिन्हित अवैध कोयला मुहानों को ब्लास्टिंग द्वारा बंद किया गया. पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी, खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक और अन्य अधिकारी भी इस कार्रवाई में शामिल थे.

कार्यवाही से तस्करों में हड़कंप
उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की संयुक्त पहल से अवैध कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों ने इन अवैध मुहानों को चिन्हित करने के बाद शनिवार को इन पर ब्लास्टिंग की और तस्करी की राह बंद करने का काम शुरू किया. इस कदम से उम्मीद जताई जा रही है कि अवैध कोयला खनन पर नियंत्रण पाया जा सकेगा और पर्यावरणीय प्रभाव को भी कम किया जा सकेगा.
आधिकारिक कदमों का स्वागत
सभी अधिकारियों की इस कार्रवाई को स्थानीय जनता और पर्यावरणीय संगठनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. यह कार्रवाई अवैध कोयला खनन और तस्करी को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है.
इसे भी पढ़ें : Ramgarh: उपायुक्त की अध्यक्षता में बाल श्रम से संबंधित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक
There is no ads to display, Please add some



















































