रामगढ़: रामगढ़ सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर में गर्मी से त्रस्त मरीजों के लिए राहत की खबर आई है. सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) एवं भाजपा कार्यकर्ता धनंजय कुमार पुटूस के प्रयासों से यहां एसी सुविधा दोबारा बहाल कर दी गई है. धनंजय पुटूस ने कुछ दिन पूर्व मरीजों की पीड़ा को देखते हुए अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन से डायलिसिस यूनिट में एसी की सुविधा पुनः शुरू करने की मांग की थी. इस मांग पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए उपायुक्त चंदन कुमार और अस्पताल प्रशासन ने तत्परता दिखाई और व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया. शनिवार को सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस स्वयं डायलिसिस सेंटर पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने केंद्र में मरीजों की स्थिति और चिकित्सा सुविधा का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य पूरी तरह जनसेवा की भावना से प्रेरित है.
इस मौके पर पुटूस ने कहा: “सांसद मनीष जायसवाल जी के मार्गदर्शन में हम लगातार जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दे रहे हैं. मरीजों की असुविधा को देखकर ही हमने यह मुद्दा उठाया था, और आज जब इसका समाधान हुआ है, तो यह न केवल संतोषजनक है बल्कि प्रेरणादायक भी है.” उन्होंने इस कार्य में सहयोग देने हेतु सांसद मनीष जायसवाल, उपायुक्त चंदन कुमार एवं सदर अस्पताल प्रशासन के प्रति विशेष आभार प्रकट किया. धनंजय पुटूस ने कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं को भविष्य में भी पूरी निष्ठा और प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा. उनका उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद को समय पर सहायता मिले और किसी भी असुविधा को गंभीरता से लिया जाए.
इसे भी पढ़ें : Deoghar: बेटी की शादी को लेकर दो भाइयों में झड़प, तलवार से किया हमला
There is no ads to display, Please add some



















































