Ramgarh: रामगढ़ बन रहा है फाउंडेशनल लिटरेसी में आदर्श मॉडल, गांवों से निकल कर मंच पर छा रहे हैं नौनिहाल

रामगढ़: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा संचालित India’s First Foundational Literacy and Numeracy (FLN) Championship कार्यक्रम ने रामगढ़ जिले में नवाचार और उत्कृष्टता की नई मिसाल पेश की है. यह कार्यक्रम राज्य के बहुचर्चित निहार शांति इंग्लिश लिटरेसी प्रोग्राम की वर्ड पॉवर चैंपियनशिप की तर्ज पर विकसित किया गया है, जिसमें शिक्षक और छात्र मिलकर सीखने के स्तर को ऊंचाई दे रहे हैं.

16 हज़ार छात्र और 1600 शिक्षक रामगढ़ से हुए शामिल
FLN चैंपियनशिप में रामगढ़ जिले से अब तक 1600 शिक्षक और 16000 छात्र सक्रिय रूप से भाग ले चुके हैं. राज्य भर में यह संख्या 7.75 लाख छात्र और 74000 शिक्षक तक पहुंच चुकी है. यह सहभागिता शिक्षा को जनांदोलन का रूप देने की दिशा में एक अहम संकेत है.

पुरस्कार वितरण समारोह: प्रेरणा का उत्सव
जिला शिक्षा पदाधिकारी की स्वीकृति से जिला परियोजना कार्यालय, रामगढ़ में आयोजित समारोह में 23 चयनित छात्र और 20 समर्पित शिक्षक सम्मानित किए गए. इस अवसर पर 6 उत्कृष्ट संकुल साधन सेवी और 4 प्रखंड स्तरीय टीमों (BEO, BPO) को भी आमंत्रित किया गया, जिन्होंने FLN चैंपियनशिप को ज़मीनी स्तर पर सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है.

रामगढ़ के विद्यार्थियों ने राज्य और राष्ट्र में लहराया परचम
इस कार्यक्रम की उल्लेखनीय बात यह रही कि कैंट गर्ल्स मिडिल स्कूल, सुभाष चौक, रामगढ़ के विद्यार्थियों ने लगातार तीन वर्षों तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है.

वर्ष 2022 में निविका कुमारी ने राष्ट्रीय मंच (मुंबई) पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया.

वर्ष 2023 में आदर्श कुमार ने राज्य स्तर पर तृतीय स्थान हासिल किया.

वर्ष 2025 में आदर्श कुमार सिंह ने FLN चैंपियनशिप में राज्य स्तर पर चौथा स्थान, जबकि पल्लवी कुमारी (प्राथमिक विद्यालय हरिजन, गोला) ने गणित में चौथा स्थान प्राप्त किया.

शिक्षकों के प्रयास, विभागीय मार्गदर्शन और नवाचार की तिकड़ी
इस सफलता का श्रेय शिक्षा विभाग के दूरदर्शी मार्गदर्शन, विद्यालय टीमों के समर्पण और बच्चों की मेहनत को जाता है. सम्मान समारोह में ADPO नलिनी रंजन और APO कुमार राज ने छात्रों और शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें लगातार उत्कृष्टता की दिशा में प्रेरित किया.

आगामी वर्ष की रूपरेखा और कार्यक्रम की जानकारी
कार्यक्रम में Marico Nihar Shanti Pathshala एवं LeapForWord की राज्य स्तरीय टीम से मुकेश कुमार (प्रोजेक्ट मैनेजर) उपस्थित रहे. उन्होंने FLN चैंपियनशिप की समग्र जानकारी साझा करते हुए आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए उद्देश्यों को स्पष्ट किया. यह भी आश्वासन दिया गया कि नवाचार एवं समावेशिता के साथ शिक्षा की गुणवत्ता को और सशक्त बनाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें :

Jharkhand: झारखंड में अब दवाएं भी होगी डिजिटल, जानिए झारखंड सरकार का नया आदेश

 

 

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time