गम्हरिया: कांड्रा-चौका मार्ग पर कांड्रा थाना अंतर्गत लखना घाटी के पास घटी सड़क दुर्घटना में घायल रामगढ़ की रहने वाली शबाना परवीन (47) की ईलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गयी. उक्त घटना में उसके पति इम्तियाज खान व एक युवती तानिया फिरदौस घायल हो गये थे. जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम तीनों कार पर सवार होकर सरायकेला से रामगढ़ जा रहे थे. इसी दौरान लखना सिंह घाटी के पास कार अनियंत्रित होकर गार्डवाल से टकरा गयी. उक्त घटना में तीनों घायल हो गये थे. घायलों को पुलिस द्वारा ईलाज के लिए एमजीएम ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल शबाना परवीन की बुधवार को ईलाज के दौरान मौत हो गयी.
There is no ads to display, Please add some


















































