Ranchi : बंधु तिर्की को MP-MLA कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में किया बरी

रांची : पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बंधु तिर्की को रांची सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े 6 वर्ष पुराने एक मामले में MP-MLA की विशेष कोर्ट ने बंधु तिर्की को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है.गुरुवार को कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है. सिल्ली विधानसभा के उप चुनाव के दौरान पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने अनगड़ा थाना क्षेत्र में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ी कहा था. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : तीन किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार  

मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ी कहा था

सोमवार को पूर्व मंत्री बंधु तिर्की का 313 का बयान दर्ज किया गया था, जिसके बाद रांची MP-MLA की विशेष कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था और फैसला सुनाने के लिए गुरुवार की तिथि निर्धारित की थी. उसी रैली में सुदेश कुमार महतो को नाभि में तीर मारने का बयान भी बंधु तिर्की ने दिया था.जिसके बाद उनके संबोधन को लेकर राहे की तत्कालीन सीओ छवि बाला बाड़ा ने अनगड़ा थाना में 7 जून 2018 को बंधु तिर्की के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. बंधु तिर्की पर 6 जुलाई 2022 को आरोप गठित किया गया था. जब यह पूरा घटनाक्रम हुआ था, उस दौरान बंधु तिर्की JVM में थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा : स्थानांतरित शिक्षक को विद्यालय परिवार ने दी विदाई  
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Jamshedpur : बहरागोड़ा पहुंचा डालसा का न्याय रथ, बनकटा पंचायत और कस्तूरबा विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time