रांची-दिल्ली Air India Express की उड़ान रद्द, यात्रियों का फूटा गुस्सा – सांसद भी हुए परेशान

रांची:  रविवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की रांची-दिल्ली फ्लाइट (IX-1200) को तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया. इस फ्लाइट में कुल 180 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें झारखंड के चार सांसद भी शामिल थे.

जैसे ही यात्रियों को फ्लाइट रद्द होने की जानकारी मिली, एयरपोर्ट पर नाराजगी का माहौल बन गया. यात्रियों ने एयरलाइंस के अधिकारियों से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की. कुछ यात्रियों को कोलकाता के रास्ते दिल्ली भेजा गया, जबकि अन्य को अगले दिन की फ्लाइट के लिए इंतजार करना पड़ा.

दिल्ली से रांची पहुंची फ्लाइट IX-1199 शाम 4:52 बजे एयरपोर्ट पर उतरी थी. इसी विमान को शाम 6 बजे दिल्ली रवाना होना था. लेकिन टेक्निकल जांच के दौरान विमान में गंभीर खराबी पाई गई. डेढ़ घंटे तक इंजीनियरों ने उसे ठीक करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर विमान को ‘ग्राउंडेड’ घोषित कर दिया गया.

फ्लाइट रद्द होने से सांसद आदित्य साहू और प्रदीप वर्मा की दिल्ली यात्रा भी प्रभावित हुई. दोनों को पहले रांची से कोलकाता भेजा गया. वे रात को होटल में ठहरने के बाद सोमवार सुबह दिल्ली रवाना होंगे. वहीं सांसद कालीचरण सिंह मुंडा और विद्युत वरण महतो को सोमवार सुबह की फ्लाइट से भेजा जाएगा.

एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारियों ने बताया कि विमान की मरम्मत के लिए जरूरी पार्ट्स दिल्ली से मंगवाए गए हैं. जब तक नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) से उड़ान की अनुमति नहीं मिलती, तब तक विमान उड़ान नहीं भर सकेगा.

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक आर.आर. मौर्या ने पुष्टि की कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण फ्लाइट रद्द करनी पड़ी. कुछ यात्रियों को दूसरी उड़ानों में समायोजित किया गया, जबकि कुछ ने टिकट कैंसिल करवा लिए. कई यात्रियों की यात्रा सोमवार के लिए पुनर्निर्धारित की गई है.

रांची-दिल्ली की दूसरी फ्लाइट IX-1117 भी रविवार को दो घंटे की देरी से रवाना हुई, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई.

 

इसे भी पढ़ें : पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति Barak Obama गिरफ्तार – Trump ने साझा किया Video, विवादों में घिरे

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Muri : सिल्ली के मारदू गांव में नाबालिग छात्रा की हत्या से सनसनी, 8 वर्षीय बच्चा पत्थर से हमला कर घायल; ग्रामीणों में आक्रोश

      दुष्कर्म की आशंका के बीच पुलिस की जांच तेज, SIT गठन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और दोषियों को कड़ी सजा देने की उठी मांग मुरी :  रांची जिले…

    Spread the love

    Muri : सिल्ली में दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटा प्रशासन

    मुरी : दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मुरी थाना क्षेत्र में प्रशासन की सक्रियता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में क्षेत्र में फ्लैग…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time