Ranchi: झारखंड महिला कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, कहा – ‘अब और नहीं सहेंगे अन्याय’

रांची:  झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को राजभवन पहुंचा और राज्यपाल से मुलाकात कर महिलाओं की सुरक्षा, न्याय और अधिकारों को लेकर गंभीर मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में महिला आयोग के गठन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि आधी आबादी की आवाज को मजबूती देने के लिए यह एक निर्णायक कदम होगा.

राज्य महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा – “देशभर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न चिंताजनक हैं. हमें ऐसे माहौल की जरूरत है जहां हर महिला खुद को सुरक्षित महसूस करे.” उन्होंने बताया कि महामहिम राज्यपाल से महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने और न्याय की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग की गई है.

गुंजन सिंह ने कहा कि राज्य में स्वतंत्र महिला आयोग का गठन अत्यावश्यक है, ताकि महिलाओं से जुड़े मामलों पर त्वरित सुनवाई और कार्रवाई हो सके. इससे महिला हितों की निगरानी और संरक्षण संभव होगा.

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: तीसरी सोमवारी पर सूर्यधाम में गूंजेगा शंखनाद, बनारस की तर्ज पर होगी महाआरती

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम जिले में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने की कार्रवाई में जूटा पुलिस-प्रशासन, प्रत्येक बूथ पर CRPF होगी तैनात

झाड़ग्राम :  आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर झाड़ग्राम जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सोमवार को आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन…

Spread the love

Muri  : उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच हो- देवेन्द्र नाथ महतो

मुरी : झारखंड में नियुक्ति गड़बड़ी का मामला फिर सामने आया। लंबे समय बाद झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन हुआ किंतु परीक्षा से पूर्व ही पेपर लीक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time