रांची: झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज, रांची की ओर से आज शपथ ग्रहण सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। सरायकेला जिले से ओम प्रकाश शर्मा और मुकेश शर्मा के नेतृत्व में कई लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने रांची पहुंचे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने की। इसी दौरान नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू रहे। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी को शपथ दिलाई और हाल ही में जेपीएससी पास कर डीएसपी बने विश्वकर्मा समाज के युवाओं का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि समाज को मजबूत बनाने और प्रशासनिक सेवा में भागीदारी बढ़ाने की दिशा में यह सकारात्मक कदम है।
अभिनंदन समारोह में अशोक शर्मा, सत्या विश्वकर्मा और दिनेश शर्मा समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : Ranchi: अल्पसंख्यक स्कूल के 15 छात्राओं ने शिक्षक पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों का लगाया आरोप
There is no ads to display, Please add some



















































